Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में पल-पल बदलाव, आज यह रहेगा वैदर रिपोर्ट

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहेंगे। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा और दोपहर के बाद धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज बुधवार को चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।

Exit mobile version