फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आज प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। पिछले कुछ वर्षों में मौसम में आए बदलावों का सीधा असर उत्तराखंड के तापमान पर दिख रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, भारतीय उपमहाद्वीप में सर्दियों में आने वाला पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तराखंड तक सही तरह से नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे बारिश और बर्फबारी में कमी आ रही है। इसका परिणाम यह है कि जनवरी के बाद फरवरी में भी पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत कम बारिश हुई है। बारिश और बर्फबारी की कमी के कारण हिमालयी ग्लेशियर भी पर्याप्त रूप से रिचार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे भविष्य में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।