Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में ठंडक बढ़ी, 23 अक्टूबर से पर्वतीय जिलों में बदलेगा मौसम, जानें मौसम का हाल

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तराखंड में बारिश थमने के बाद अब सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास बढ़ने लगा है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सुहाना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, 22 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 23 अक्टूबर से कुछ पर्वतीय जिलों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बादल छाने और मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 22 अक्टूबर तक उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि, 23 अक्टूबर से कुछ पर्वतीय जिलों में मौसम करवट ले सकता है। 23 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version