Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बढ़ने लगी ठिठुरन, पहाड़ों में ठंड व मैदानों में धुंध बढ़ा रही दिक्कतें

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में सूखी ठंड के कारण लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज‌ उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में मौसम खराब रह सकता है। इन जिलों में अलग-अलग जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले दिनो में नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं आगामी 4-5 दिनों तक चमोली, देहरादून और हरिद्वार का मौसम शुष्क रहने के आसार है। इसके अलावा पिथौरागढ, चंपावत और बागेश्वर में मौसम समान्य बना रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version