Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में ठंड से बढ़ी ठिठुरन, शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी

जनवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्र में कोहरे से दिक्कत बनी हुई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आगामी 25 जनवरी तक उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। इसके बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रह सकता है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version