Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय इलाकों में बादलों का डेरा, बारिश व बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

नवंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और वर्षा-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं। आज बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज कैसा रहेगा मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही ठिठुरन बढ़ेगी।

Exit mobile version