Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बादलों का डेरा, मैदानों में चटख धूप के आसार, जाने अल्मोड़ा का हाल

मई महीने की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से तपिश बढ़ गई है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि, शुक्रवार से प्रदेशभर में शुष्क मौसम के चलते तापमान में तेजी से वृद्धि के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version