Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में ठंड का कहर, तोड़ा सात सालों का रिकॉर्ड, जाने आज कैसा रहेगा मौसम

जनवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बीते दिनों हल्द्वानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आगामी दिनों में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। साथ शनिवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में दिन के समय फिर से कोहरे का प्रभाव रह सकता है। कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार हैं। तराई में बीते सात वर्षों में 2016 के बाद 25 जनवरी सबसे ठंडा दिन रहा। पारा लुढ़ककर तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक ऐसे ही ठंड रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version