Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बढ़ी ठंड, मैदानों में गर्मी का असर जारी, जानें वैदर रिपोर्ट

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में नवंबर का पहला सप्ताह बीतने के बावजूद मौसम में अपेक्षित ठंड का अभाव है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है, लेकिन मैदानी इलाकों, विशेषकर देहरादून में गर्मी बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, और बारिश की कोई संभावना नहीं है। देहरादून में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, लेकिन तापमान सामान्य बना रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version