Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बढ़ी ठंड, मैदानों में सूरज के तेवर तल्ख, जानें आज का मौसम पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के चलते चटक धूप खिल रही है। जबकि दिन के समय सूरज की तपिश परेशान कर रही है। मैदानी क्षेत्रों में दिन का पारा बढ़ रहा है। आज पर्वतीय इलाकों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। पारा भी सामान्य या उससे अधिक हो सकता है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छाने की भी संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version