Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: ठंड में इजाफा, आज इन जिलों में बदलेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे करवट लेने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, पूरे राज्य में फिलहाल मौसम पूरी तरह से शांत और स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 8 और 9 नवंबर को राज्य के कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इसका दायरा बेहद सीमित और प्रभाव कम रहेगा। बाकी के दिनों में बारिश की संभावना न के बराबर है। जिसमें 11 नवंबर के बीच उत्तराखंड के किसी भी जिले के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। कुल मिलाकर, उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी बड़े उलटफेर की कोई संभावना नहीं है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version