Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि से लौटी ठंड, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज सोमवार को प्रदेशभर में 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने और कहीं-कहीं तेज वर्षा और ओलावृष्टि होने की संभावना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के अलावा ओलावृष्टि व तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। जबकि सात मई को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version