Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बढ़ेगी ठिठुरन

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश का असर आज गुरूवार को देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज 12 दिसंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शीतलहर से भी ठिठुरन बढ़ेगी। पूर्वानुमान के अनुसार, 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version