Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में शीतलहर के बीच ठंड जारी, जाने आज कैसा रहेगा मौसम

जनवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में लगातार कोहरे का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट से पहाड़ों में कंपकंपी बनी हुई है। धूप खिलने के बाद भी ठंडी हवाएं चल रही है। आज 26 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। जिससे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version