नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से ठिठुरन भरी ठंड हो रही है जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप निकलने के बावजूद ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तराखंड में अब तक मानसून की बारिश नहीं होने के कारण सूखी ठंड पड़ रही है जिससे लोगों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पहाड़ों में सूखी ठंड और पाला परेशान कर रहा है तो मैदानी इलाकों में सूखी ठंड परेशान कर रही है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।