Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी और पर्वतीय शहरों में सर्दी का सितम, जारी हुआ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दिसंबर का महीना शुरू हो गया है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन काफी बढ़ गई है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मैदानी और पर्वतीय शहरों में आने वाले दिनों में सर्दी का सितम होगा। आईएमडी की ओर से बारिश और बर्फबारी पर अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत प्रदेश के सभी जिलों में बारिश एवं ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज कैसा रहेगा मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही ठिठुरन बढ़ेगी।

Exit mobile version