Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में दोहरा मौसम; पहाड़ों में बारिश की फुहारें, मैदानों में भीषण गर्मी का टॉर्चर, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। वहीं पहाड़ों में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग का मानना है कि मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। हालांकि यहां गर्मी और उमस का प्रभाव और बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है। 23 जून के आसपास मानसून के इन राज्यों के और अधिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। हालांकि, उत्तराखंड तक मानसून पहुंचने में देरी हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version