Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: अप्रैल में दिसंबर जैसी ठंड ने दी दस्तक, आज इन जिलों में चेतावनी जारी, सतर्क रहने की सलाह

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जहां अप्रैल के महीने में लोग गर्मी की आहट महसूस करने लगते हैं, वहीं इस बार पहाड़ों पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने वापसी की है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज शुक्रवार को राहत के आसार कम ही हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन पहाड़ों से आने वाली हवाएं ठंडक बनाए रखेंगी। आज शुक्रवार को 3700 मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version