Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, शीतलहर भी बढ़ा रही परेशानी, जानें मौसम का हाल

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।


उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, रुड़की और ऋषिकेश सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट है। वही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पोस्ट मानसून सीजन में इस बार पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय न होने का प्रभाव उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में दिखाई दे रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क बना हुआ है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले घने कोहरे की चपेट में है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version