Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश की तबाही, आज भी इन जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, रहें सतर्क

अगस्त का महीना है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे में बारिश और धूप का दौर बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में भारी बारिश से काफी तबाही मची हुई है। हालात चिंताजनक बनें हुए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आज टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते बुधवार को सुबह से बादल छाए रहें और हल्की बारिश का दौर जारी रहा। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version