Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आसमान से बरसेगी आफत, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, देखें वैदर अपडेट

मई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 28 मई से लेकर 30 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 28 मई को उत्तराखंड के 11 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में बारिश हो सकती है। यहां 30-40 किमी. प्रतिघंटे के रफ्तार से हवाऐं चलने का अनुमान है। तो वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 29 और 30 मई को भी उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप और बारिश के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version