Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट, जारी हुआ अलर्ट, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठिठुरन में तेजी से इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिल रही है। हालांकि, मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बरकरार है। आज मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ों पर भी पाला परेशानी बढ़ा सकता है। बुधवार को हिमालयी क्षेत्रों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिससे पहाड़ों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। 

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version