मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज हल्के मौसम परिवर्तन के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा अथवा बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 6 मार्च तक प्रदेशभर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लगातार शुष्क मौसम के चलते आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी होने लगी है।