Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम शुष्क, पहाड़ों से भी गायब हुई ठंड, दिन में बढ़ने लगी तपिश, जानें मौसम का पूर्वानुमान

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और पिछले दो सप्ताह से बारिश न होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि मंगलवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। साथ ही संभावना जताई गई है कि कुल मिलाकर उत्तराखंड इस समय असामान्य गर्म फरवरी का सामना कर रहा है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई, तो महीने के अंत तक तापमान नया रिकॉर्ड बना सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version