Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में शुष्क मौसम, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान साफ रहने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चटख धूप खिली, जिससे दिन के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई।हालांकि, सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड का असर अब भी बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने की आशंका है। राज्य के सभी जनपदों मेंमौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version