Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गर्मी बढ़ने से अप्रैल में जून जैसे हालात, आज मौसम में बदलाव के आसार

अप्रैल का महीना है। गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है। मौसम में बदलाव भी जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने राज्य में अप्रैल, मई व जून माह में तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल हैं। मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम और सुबह से ही चटख धूप खिल रहीं हैं। आज रविवार को दून में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शाम के समय हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने से बिजली चमकने व हल्की वर्षा हो सकती है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version