Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में तपिश गर्मी से हाल बेहाल, मैदानी इलाकों में जारी हुआ यह अलर्ट

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच पारे में वृद्धि और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस सप्ताह उत्तराखंड में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से प्रदेश में वर्षा नहीं हो रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप के बीच मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। पारे में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथैरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी संभव है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version