Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बदलेगा मौसम, जाने मौसम का हाल

जनवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग की ओर से आज आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version