Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: ला-नीना के असर के चलते इस बार पहाड़ों में जमकर होगी बर्फबारी, ठंड में भी होगा इजाफा

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार‌ पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं इस बार पहाड़ों में खूब बर्फबारी होगी। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि ला-नीना असर के चलते ऐसा होगा। इस बार सर्दी के दिन भी अधिक होंगे, जबकि मौसम में ठंडक मार्च अंत तक बनी रहेगी। ठंड ज्यादा होने का कारण इस बार पहाड़ों में खूब बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक ला नीना का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिख सकता है। अनुमान है कि इस बार कोहरे के दिन भी सामान्य से ज्यादा हो सकते हैं। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version