Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: जनवरी में मौसम में दिख रहा जलवायु परिवर्तन का असर, आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। जनवरी के महीने में जिस ठंड का अनुभव होना चाहिए, उसकी जगह दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह जलवायु परिवर्तन का प्रभाव है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, उधम सिंह नगर जिले में मध्यम से घना कोहरा छाने के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि आज राज्य के अन्य जिलों में आसमान साफ रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version