Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में हो रहें बदलाव से विशेषज्ञों की बढ़ी चिंता, जानें वजह

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में हल्की धूप और शुष्क मौसम ने प्रदेशवासियों को ठंड से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी शुष्क मौसम का सिलसिला जारी रहेगा। इसका असर पहाड़ी और मैदानी इलाकों दोनों पर दिखाई दे रहा है। दिन के समय धूप खिलने से लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम में आए इस बदलाव ने विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है। सर्दियों में बारिश की कमी और सामान्य से अधिक तापमान जलवायु परिवर्तन का संकेत है। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए यह एक गंभीर समस्या बन सकती है। विंटर बारिश में कमी का असर जल संसाधनों और कृषि पर भी पड़ सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version