Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भीषण गर्मी ढा रहीं कहर, मैदानी इलाकों में टूट रहें गर्मी के रिकॉर्ड, जानें आज का वैदर अपडेट

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मैदान से लेकर पहाड़ तक तपिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। मैदानी क्षेत्रों में पारे ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रात के समय भी उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने के बजाय पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरज के तेवर तल्ख हैं और आसमान से आग बरस रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के निचले इलाकों में गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version