Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भीषण गर्मी आने वाले दिनों में तोड़ सकती है रिकॉर्ड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं दोपहर बाद हवाएं चल सकती हैं। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर व रुद्रप्रयाग जनपदों में ऊंचाई वाले स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। शेष समूचे मैदानी क्षेत्रों में रविवार तक लू चलने को लेकर ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version