Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जबकि पहाड़ी जिलों में आंशिक बादलों के बीच रुक-रुक कर बारिश और तेज बौछार का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक, बाकी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश के आसारहरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version