Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने सोमवार को एकबार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। विशेष रूप से 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात का अनुमान जताया गया है। आज 13 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। विशेष रूप से 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो सकता है। वहीं, राज्य के शेष मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा और गर्जन के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड और फिसलन बढ़ने की चेतावनी दी गई है। जिस पर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम के लिए चलने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की सटीक जानकारी लें और पूरी सावधानी बरतें।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version