Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के साथ कोहरे का अलर्ट, इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठिठुरन तेजी से बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला मुसीबत बढ़ा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 जनवरी तक मैदानी इलाकों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। 6 जनवरी तक शुष्क मौसम के बीच राज्य के मैदानी इलाके जैसे ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपद में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पहाड़ों में ठंड में इजाफा होगा।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की धूप के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version