Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में पाला व मैदानों में कोहरा बढ़ा रहा दुश्वारियां, जानें मौसम का पूर्वानुमान

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर चटख धूप खिल रही है। हालांकि, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा दुश्वारी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version