उत्तराखंड मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं और पारे में और इजाफा हो सकता है। आगामी आठ अप्रैल से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद नहीं है। पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में वृद्धि हो सकती है। आठ अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बन रहे हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।