Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट, रहें सतर्क

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने से तपिश बढ़ने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पूरे सप्ताह मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। जिससे पारे में तेजी से वृद्धि हो सकती है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही गर्मी बेहाल कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली रह सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। अगले एक सप्ताह तक मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version