Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: हो जाइए तैयार: बदलेगा मौसम, सर्द होंगी रातें, बढ़ेगी ठंड, बारिश का भी अलर्ट

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। चार और पांच नवंबर को विशेष कर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्ष हो सकती है। इसे लेकर मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा होने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने का प्रभाव मैदानी क्षेत्रों पर भी देखने को मिल सकता है और तापमान लुढ़कने के साथ ठंड में वृद्धि हो सकती है। वहीं आज सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। जिससे दो दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version