Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम का कड़ा रूख, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की सलाह

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के कई अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार 28 सितंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी और देहरादून जिलों में कुछ जगहों पर गरज और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। गढ़वाल क्षेत्र के जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज बारिश की संभावना है। इसको लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version