Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों पर आसमानी आफत, उत्तराखंड के इन चार जिलों में बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने का अनुमान

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज देहरादून, नैनीताल ,चंपावत और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन्हीं जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की भी संभावना है। रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने का पूर्वानुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version