Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गर्मी ने किया बेहाल, आज इन जिलों में बदल सकता है मौसम

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

आज 28 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत दिए गए हैं। आज पहाड़ों के ऊंचे इलाकों में मौसम बदलने लगेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे पहाड़ों में रातें ठंडी हो जाएंगी, लेकिन मैदानों में फिलहाल लू का खतरा बना हुआ है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version