Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गर्मी तोड़ रहीं रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं‌। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर से हीटवेव का खतरा बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने सचेत रहने को कहा है। उत्तराखंड में मौसम में इतना बड़ा बदलाव कई सालों बाद देखने को मिला है। जब प्रदेश में गर्मी इतनी अधिक पड़ी है। उत्तराखंड में मैदानी जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार तक पहुंचा था‌। एक बार फिर से मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version