Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में तपिश और बढ़ने के आसार, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें वैदर अपडेट

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम फिर शुष्क हो गया है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तापमान भी चढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बेहद हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के निचले इलाकों में झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version