Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गर्मी दिखा रहीं तेवर, आज मिलेगी राहत या गर्मी बनेगी आफत, देखें वैदर अपडेट

मई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम फिर शुष्क हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और चटख धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप और बारिश के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version