Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में चटख धूप से बढ़ने लगी तपिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट

अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज से अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। चटख धूप खिलने से ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version