Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गर्मी का प्रकोप जारी, पारा और चढ़ने के आसार, बारिश से राहत के आसार

मई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम फिर शुष्क हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भविष्यवाणी की है। वहीं, अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप बरकरार है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम मौसम सुहाना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन मैदानों में शुष्क मौसम और पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। 

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप और बारिश के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version