Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: होली के बाद बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों में भी बदलेगा मौसम

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन कम हो गयी हैं। दोपहर में चटख धूप के साथ गर्मी का एहसास हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

आज 26 मार्च को राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज शनिवार को मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाये रह सकते हैं। आने वाले दिनों में मौसम में कोई ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावनाएं बनीं हुई है। वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version