Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी, मैदानी जिलों में लू का अलर्ट, पहाड़ों में मौसम में बदलाव के आसार

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप जारी है। दिनभर चटक धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी के तेवर और तल्ख होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि के बाद इसमें कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। गर्मी में अब तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version